News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: आठ वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 22, 2024  |  4:57 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: आठ वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के रामकोला थाना क्षेत्र में आज से दस दिन पहले एक नाबालिग आठ वर्षीय किशोरी से अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म उस समय किया गया था,जब उक्त किशोरी अपने ही गांव में आई बारात देखने गई हुई थी। सोमवार को रामकोला पुलिस,साइबर थाना के साथ स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

मीडिया से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया की परोरहा नहर से 100 मीटर आगे कप्तानगंज वाले रोड के पास से मु0अ0सं0 297/2024 धारा 65(2) /115(2)/351(2) /137(2) /137(2) बी0एन0एस0 व 5एम /6 पाक्सो एक्ट थाना रामकोला जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित प्रकाश मे आये अभियुक्त प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी साकिन कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

पढ़े ! घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना रामकोला जनपद कुशीनगर के एक गांव में दिनांक 12/13.7.2024 की रात्रि को एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गन्ने के खेत मे एक अज्ञात अभियुक्त द्वारा दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया गया था। जो अपने ही गांव मे बगल मे शादी में गयी थी जहां से अज्ञात अभियुक्त द्वारा उसे बहला फुसलाकर 20 रूपये देकर टाफी देने का लालच देकर गन्ने के खेत मे मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया गया था। जिसके संबध मे पिडिता की मां के लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश की जा रही थी। उस व्यक्ति की शिनाख्त शादी मे बने एक वीडियो के माध्यम से हुई जो बिना निमंत्रण के उस शादी मे गया हुआ था। जिसके द्वारा उक्त नाबालिग बालिका के साथ बहला फुसलाकर ले जाकर गन्ने के खेत मे दुष्कर्म किया गया था। उक्त प्रकाश मे आये अभियुक्त प्रमोद साहनी पुत्र ज्ञान साहनी साकिन कुर्मी पट्टी मिश्रौली टोला थाना नेबुआ नौरगिंया जनपद कुशीनगर उम्र करीब 28 वर्ष की शिनाख्त व तस्दीक नाबालिग बालिका के द्वारा भी किया जा चुका है। अभियुक्त उपरोक्त को आज दिनांक 22.07.2024 को थाना रामकोला क्षेत्र के परोरहा नहर पुलिया के 100 मीटर आगे कप्तानगंज वाले रोड से गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यहां बताना लाजमी होगा की नाबालिग किशोरी के दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह थाना रामकोला ,निरीक्षक मनोज पंत प्रभारी साइबर मय टीम, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुभाषचन्द श्रीवत्स ,स्वाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक आलोक कुमार ,उप निरीक्षक आकाश सिंह ,उप निरीक्षक अमरजीत चौहान ,उप निरीक्षक शिवम द्विवेदी ,हेड कांस्टेबल हिमान्शु सिंह,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल संतोष सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल रणजीत यादव स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल राहुल सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल संदीप भाष्कर स्वाट टीम ,आरक्षी शिवानन्द सिंह स्वाट टीम,आरक्षी ऋषिपटेल स्वाट टीम का0 प्रदीप यादव ,का0 मानवेन्द्र यादव ,म0का0 सीता,म0का0 मोनिका सिंह भदौरिया थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की अहम रोल रहा है।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking