रामकोला/कुशीनगर। रामकोला क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह को उनकी सक्रियता को देखते हुए सर्व सम्मत से परिषद का जिला उपाध्यक्ष घोषित किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद से नवाजे जाने पर श्री सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा हमको जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। इस दौरान जिला मंत्री सनत कुमार पाण्डेय, अश्विनी सिंह सूरज, अमित वर्मा, अजय गुप्ता, विष्णु वर्मा, नीरज चौरसिया, मोनू मल्होत्रा, गोलू गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
अरुण सिंह को विहिप का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विजय कुमार गुप्त, डा0 इन्द्रजीत गोविंद राव, उमेश मल्ल, रंजीत सिंह गोलू आदि शुभचिन्तकों ने बधाई दिया है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…