News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: वैदिक मंत्रोंचार के साथ सांसद ने स्कूल के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 12, 2022  |  8:05 PM

817 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: वैदिक मंत्रोंचार के साथ सांसद ने स्कूल के निर्माण हेतु किया भूमि पूजन

रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे ने गुरुवार को रामकोला ब्लाक क्षेत्र के धुवांटीकर गांव में पहुंचे और एस.आर.एल. पी .एन. वर्ल्ड स्कूल के भवन निर्माण हेतु भूूमि पूजन किया।

आज की हॉट खबर- 24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी...

बतौर मुख्य अतिथि सांसद दुबे ने स्कूल खोलने की सोच को महत्वपूर्ण कार्य बताया और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। शिक्षा के बदौलत ही साक्षरता में पिछड़े हुए क्षेत्रों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर समाज को एक नया आयाम प्रदान किया जा सकता है और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर उनका भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।हाल ही में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने स्कूल चलो अभियान की प्रदेश स्तर पर शुरुआत कराई थी।भूमि पूजन आचार्य मदन मोहन पाण्डेय द्वारा करायी गयी।

इस दौरान स्कूल की प्रबंधक चन्द्र किरण श्रीवास्तव,मुरलीधर भागवत लाल महाविद्यालय की प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव, डा0अरूण श्रीवास्तव,संवाददाता इंडिया टी वी राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डा0सुधीर चौहान, गणेश दूबे,दिनेश चन्द श्रीवास्तव,हियुवा के जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा,राधेश्याम दीक्षित, आशुतोष गोविन्द राव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, अनुराधा श्रीवास्तव, निखिल उपाध्याय, रामानुज मिश्रा, रामबिहारी राव पत्रकार,रिन्कू शाही, प्रमोद सिंह, दिनेश चन्द,मृत्युन्जय पाण्डेय, गोलू बाबा, सोनू बाबा,रविन्द्र प्रजापति आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking