News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: दो सप्ताह के अंदर पुलिस ने चोरी के घटना का किया पर्दाफाश , चोर भेजे गए जेल

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 10, 2024  |  8:01 PM

22 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: दो सप्ताह के अंदर पुलिस ने चोरी के घटना का किया पर्दाफाश , चोर भेजे गए जेल

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत के शिवाजी नगर में (बाबू छपरा) में चोरी की घटना घटित हुई थी, रामकोला पुलिस जांच में लगी हुई थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध को गिरफ्तार की। जिसके पास से चोरी की चार जोड़ी पायल और उन्तीस सौ चालीस रुपया नगद पुलिस ने बरामद की। बरामदगी के आधार पर पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
 
रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत  स्थानीय नगर पंचायत के शिवाजी नगर (मोरवन गाँव के बाबू छपरा टोला शिवाजी नगर) में रामकोला- पकड़ियार मार्ग पर शत्रुघ्न सिंह के मकान में पिछले माह गत 30/31  दिसम्बर की रात्रि में चोरी की घटना घटित हुई थी। चोरी की घटना पर रामकोला पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। जांच के दौरान दो संदिग्ध दीपक उर्फ़ विक्की पुत्र बसन्त ग्राम भोदसी चौराहा पिंडारी और विकास उर्फ़ राहुल यादव पुत्र सुबास यादव निवासी भोदसी पिंडारी पश्चिम टोला थाना रामकोला को पकड़़ कर पूछ ताछ की। पुलिस को उनके पास से उन्तीस सौ चालीस रुपया नगद और चार जोड़ी पायल मिला। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने उनके विरूद्ध मु0अ0 सं0 527/2023 , 528/2023 धारा 457/380/411/34 दर्ज कर जेल भेज दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking