रामकोला, कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत देवरिया बाबू गांव की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया बाबू गांव निवासी एक 28 वर्षीय महिला की शनिवार की रात्रि में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मोबाइल के जरिए घटना की जानकारी मायके वालों को दी।ससुरालियों के अनुसार मृतका पुष्पांजलि ने रात में कमरा अंदर से बंद कर पंखे से लटककर जान दे दी।परिजनोंं ने बताया कि भोर में जब रोज की भांति कमरा नही खुला तो दरवाजे की कुंडी तोड़ अंदर पहुँचा गया तो पुष्पांजलि का शव पंखे से लटक रहा था। आनन फानन में उसे नीचे उतरा गया और कप्तानगंज हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पांजली को मृत घोषित कर दिया। वही मायके वालों का कहना है कि दहेज के लिए पुष्पांजलि को प्रताड़ित किया जा रहा था। विवाहिता के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार देेेवरिया बाबू गांव के युुुवक की शादी गत वर्ष पश्चिमी चंपारण के चौतरवा थाने के गांव अहिरौलिया में हुई थी।मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना के बावत थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि विवाहिता के शव का पीएम करवाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…