News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: बाईक की ठोकर से महिला की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 19, 2024  |  7:57 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: बाईक की ठोकर से महिला की मौत

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रोवारी में गुरुवार की शाम को एक अनियंत्रित अज्ञात बाइक चालक एक महिला को ठोकर मार कर फरार हो गया। ठोकर जबरदस्त होने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ समय बाद घर पर ही दम तोड़ दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार के थाना क्षेत्र के रोआरी के टोला नरकटिया निवासिनी सम्पति देवी पत्नी रामाज्ञा उम्र गई 60 वर्ष गुरुवार को देर शाम अपने खेत से सब्जियां तोड़कर घर जा रही थी , के दरमियान तेज रफ्तार से आ रहा एक बाइक सवार ठोकर मार कर फरार हो गया। महिला सड़क पर गिरी और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गयी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल महिला को घर ले गए। तेज बारिश होने के कारण परिजन इलाज के लिए कही ले नही जा पाये। जिसके कारण कुछ समय बाद घायल महिला की घर पर ही मौत हो गई।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking