News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: अनुसूईया धाम में आयोजित हुआ योग शिविर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 21, 2024  |  6:38 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: अनुसूईया धाम में आयोजित हुआ योग शिविर
  • शरीर के अंदर की पराभौतिक शक्तियों को एकत्र कर आत्म चेतना से जोड़ने का माध्यम है योग साधना- मदन
  • चेतना के रहस्यमय क्षेत्र में प्रवेश का माध्यम है योग

रामकोला/कुशीनगर। सनातन विश्व दर्शन मंदिर अनसुईया धाम रामकोला के प्रांगण में आयोजित विशाल योग साधना शिविर के समापन पर पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव ने कहा कि मन के पार चेतना के अबूझ क्षेत्र में प्रवेश कराकर योग शरीर एवं आत्मा और मन में आनंद एवं स्फूर्ति तथा शांति की अनुभूति कराने वाली भारतीय विद्या है। योग के जरिये परम तत्व का साक्षात्कार एवं दैहिक एवं आत्मिक संतुलन स्थापित कर मनुष्य को ऊर्जावान बनाया जा सकता है।

श्री राव ने कहा की वात, कफ एवं पित्त के असंतुलन से काया रोग ग्रस्त होती है लेकिन योगिक क्रियाएं आसन एवं व्यायाम के माध्यम से न केवल हार्मोन के संतुलन को ठीक करती है बल्कि आत्मा, मन एवं बुद्धि में तारतम्य पैदा कर लोगों को पूर्ण मनुष्य में तब्दील करती है। श्री राव ने कहा कि योग शरीर के पराभौतिक शक्तियों को एकत्र कर आत्म चेतना से जोड़ने का माध्यम है। योग शिविर में आचार्य हरि सिंह विभिन्न मुद्राओं एवं आसनों एवं प्राणायाम का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया तथा योग क्रियाओं से शरीर एवं मन पर पड़ने वाले प्रभाव एवं लाभों से भी अवगत कराया। श्री सिंह ने अनुलोम विलोम, भ्रामरी, कपालभांति, सर्वांगासन, मंडुप आसन सहित दर्जनों आसनों को सहज एवं सरल तरीके से अभ्यास कराया। पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव,राजेंद्र ब्रह्मचारी एवं स्वरूपानंद बाबा द्वारा ब्रह्मलीन भगवानानंद महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग शिविर के आयोजक सत्यपाल गोविन्द राव ने बड़ी तादाद में योग शिविर में उपस्थित महानुभावों के प्रति आभार ज्ञापित किया। मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ महाराज ने सब को आशीर्वाद प्रदान किया। योग शिविर में पूर्व चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गोंड, मनोज सिंह एडवोकेट, चन्द्रहास सिंह,संजीव सिंह एडवोकेट, ऋषिकेश पांडे, उमेश तिवारी, दिनेश यादव,आनन्द सिंह, मानवेन्द्र सिंह, संदीप मजूमदार अमावस गोंड,नागेन्द्र वर्मा, ध्रुव नारायण शर्मा, मकरा बाबू, पवन सिंह, कमलेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा,अमित गोविन्द राव,केशव गोविन्द राव, पवन चौधरी, संतोष जायसवाल, डी0यस0चौबे, दुर्गेश राव,अमरेन्द्र तिवारी, प्रवीण कुमार गोंड,हरिशंकर अग्रवाल सहित व्यवसायी व कर्मचारी , वकील, चिकित्सक आदि ने शिरकत किया तथा अंत में प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में विश्व योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल रामकोला में मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी व भाजपा मण्डल के मण्डल पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी और मोर्चा और बूथ अध्यक्षों ने योगाभ्यास किया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking