रामकोला/कुशीनगर । कप्तानगंज – सिवान रूट पर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पपऊर गांव के पोखरे के निकट एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह 8 बजे के लगभग कप्तानगंज से थावे जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के आगे थाना क्षेत्र के नौगांवा पकड़ि़यार निवासी हरिलाल पुत्र लक्ष्मी उम्र लगभग 29 वर्ष ने कूद गया, जिसमें उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना लोको पायलट ने रामकोला स्टेशन मास्टर को दी।
सूचना पाकर पहुची रामकोला पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में रोना पीटना शुरू हो गया। परिवार के लोग शोकाकुल है। मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का जीविका चलाता था। मृतक का एक लड़का है। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक के पिता का बह्मभोज है और उसी में खर्च को लेकर आपस में मामूली वाद- विवाद हुआ था।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…