कुशीनगर। स्थानीय नगर के सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी को कार्यालय में घुसकर मारने और विरोध करने पर सरकारी अभिलेख फाड़ने तथा कमरे में बाहर से ताला लगाने का आरोप लगा है। स्वास्थ्य कर्मी किसी तरह से कमरे से बाहर निकले और इस संबंध में रामकोला पुलिस को तहरीर दी।तहरीर मिलते ही रामकोला पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची।
रामकोला सीएचसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी आनंद दुबे अपने कार्यालय में बैठकर काम कर रहे थे कि एक स्वास्थ्य कर्मी का लड़का अंकित पांडेय कार्यालय में घुस गया तथा मारपीट करने लगा। विरोध करने पर उसने सरकारी कागजात तक फाड डाला और जाते वक्त आफिस के कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर चला गया। काफी प्रयास के बाद आनंद दुबे कमरे से बाहर निकले। घटना की सूचना सीएचसी प्रभारी को देते हुए रामकोला पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही रामकोला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…