रामकोला/कुशीनगर। कश्मीरी पंडितों के संहार को दर्शाती फिल्म द कश्मीर फाइल्स का अपने शो में प्रमोट करने से इंकार करने की खबर आने पर हास्य अभिनेता कपिल शर्मा के खिलाफ लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।शुक्रवार को रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत मोरवन गांव के बाबू छपरा तिराहे पर क्षेत्र के युवाओं ने द कश्मीर फाइल्स मूवी के समर्थन के साथ ही कपिल शर्मा के विरोध में प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया।
युवाओं ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म का प्रमोशन ना करने पर कपिल शर्मा के विरुद्ध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने थाना क्षेत्र के बाबू छपरा तिराहे पर हास्य अभिनेता कपिल शर्मा का पुतला फूंका। युवाओं ने कपिल शर्मा के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर युवाओं ने कहा कि कपिल शर्मा जैसे बहुत से फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस फिल्म के प्रमोशन में बाधा बनने का कार्य कर रहे हैं। जिसको लेकर हिंदू समाज में इसका भारी रोष है। इस फिल्म में 32 साल पूर्व जो कश्मीर में हिंदुओं के साथ हुआ था, उस सच्चाई को दर्शाई गई है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह, तेजू सिंह,मनोहर गुप्ता, राजन चौबे, संजय सिंह, रितेश सिंह, आशीष मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, मृत्युंजय पांडे, सूरज प्रजापति, सत्येंद्र सिंह, सोनू बाबा, शैलेश सिंह, रविंद्र प्रजापति, विशाल, भूषण सिंह सहित अनेक युवक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…