News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रक ने पूर्व ग्राम प्रधान को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 8, 2022  |  3:32 PM

2,000 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: अनियंत्रित ट्रक ने पूर्व ग्राम प्रधान को रौंदा, घटनास्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

रामकोला/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामकोला – कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर परोरहा नहर पुल के समीप कप्तानगंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर जिससे बाइक पर सवार परोरहा के भूतपूर्व ग्राम प्रधान लालजी प्रसाद उम्र 55 वर्ष की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और बाइक चालक छांगुर उम्र 48 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। रामकोला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को सीएचसी रामकोला भिजवाया।प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया।

घटना रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज -रामकोला मार्ग स्थित परोरहा नहर पुल के पास की है। मंगलवार को कप्तानगंज की तरफ से रामकोला की तरफ आ रही ट्रक ने परोरहा नहर पुल पर अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक को जबरदस्त ठोकर मारी दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग बाइक सहित नीचे गिर गये, को तेज गति और लापरवाही से ट्रक ने रौदते

हुए आगे बढ़ गया जिससे बाइक पर सवार परोरहा के पूर्व ग्राम प्रधान लालजी प्रसाद पुत्र मंगरू उम्र 55 वर्ष को घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि बाइक चालक छांगुर पुत्र सुकई ग्राम बिहुली निस्फी थाना रामकोला गंभीररूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय दुकानदार और राहगीर एकत्रित हो गए ।घटना की सूचना पाते ही एस.एस.आई रामचन्दर सिंह यादव मयफोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को सीएचसी रामकोला पहुंचवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को पडरौना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking