सुकरौली। क्षेत्र के गनेशपुर गांव के रहने वाले रामसमुझ पासवान के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को उनके गांव गनेशपुर में श्रधांजलि सभा का आयोजन हुआ।इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रितिनिधि महेंद्र पासवान में मौजूदगी में जनप्रतिनिधि,समाजसेवी और ग्रामीणों ने उन्हें नमन किया।
सुकरौली क्षेत्र के गनेशपुर गांव के रहने वाले रामसमुझ पासवान की एक साल पहले मौत हो गई थी।उनकी लोकप्रियता और स्वभाव से परिचित लोगो ने उनकी याद में हाइवे मार्ग से सटे एक गेट बनाकर उन्हें समर्पित किया।विभिन्न दलों के लोग दूर दराज से आये और उनकी चित्र पर श्रधांजलि दिया।इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान,महेंद्र पासवान,ऋषि त्रिपाठी,सत्यकाम पाण्डेय,प्रमोद पासवान ने फीता काटकर नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण किया। अतिथियों ने रामसमुझ पासवान के जीवन से जड़ी बातों को मौजूद लोगों को अवगत कराया।भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि रामसमुझ सदैव सभी के दिलो में बसते थे।हर तबके के लोगों से उनका जमीनी जुड़ाव था।उनके इस श्रधांजलि सभा मे करीब दो सौ लोगों को कंबल वितरितकिया गया।
इस दौरान वरुण जायसवाल,क्रिश्चन्द दुबे, रविशंकर त्रिपाठी,अरविंद त्रिपाठी,रमेश जायसवाल, विजय यादव,प्रवीण कुमार सिंग,हरेंद्र तिवारी,अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…