खड्डा , कुशीनगर।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय मदनपुर सुकरौली के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम में खड्डा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर निलेश मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र का विधिवत पूजन अर्चन कर किया ।
उसके तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बनाए गए विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रत्येक मॉडल के अवलोकन के दौरान बच्चों से मॉडल से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। बच्चों के उत्साह को देखकर उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के द्वारा जल शुद्धिकरण, सोलर कुकर, मानव हृदय 3डी में, जल चक्र, प्रकाश संश्लेषण, चंद्रयान, ग्रीन हाउस, मानव उत्सर्जन तंत्र आदि विज्ञान मॉडल बनाया गये थे। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों मुख्य अतिथि के द्वारा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिप्सीत कुमार, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, दीवान सिंह, एकता पारीक, प्रज्ञानंद, महेन्द्र कुमार, महर्षि, माला देवी, देवेन्द्र सिंह, स्नेहलता सिंह, रोहित सिंह मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अनुदेशक विनय कुमार सिंह ने किया।
सुकरौली। कैनन पब्लिक स्कूल और गायत्री शक्तिपीठ के तत्वावधान में शनिवार को नशामुक्त भारत…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता…
बोदरवार, कुशीनगर :- देश और प्रदेश में स्थित भाजपा की सरकार में विकास की…
कुशीनगर। जनपद के नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र में मध्यरात्रि के समय एक सनसनीखेज आगजनी…