News Addaa WhatsApp Group

रात की सतर्कता बनी भरोसे की मिसाल: तीनफेरिया चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की तत्परता से टली अनहोनी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 24, 2025  |  5:50 AM

1,649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात की सतर्कता बनी भरोसे की मिसाल: तीनफेरिया चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की तत्परता से टली अनहोनी

कुशीनगर। जिले के थाना तरयासुजान अंतर्गत पुलिस चौकी तीनफेरिया के चौकी प्रभारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बीती देर रात एक अनहोनी घटना होने से बच गई। चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की कर्तव्यनिष्ठा और सक्रियता ने न सिर्फ एक परिवार को टूटने से बचाया, बल्कि पुलिस पर लोगों के विश्वास को भी और मजबूत किया।
बताया जाता है कि माल्हो ग्राम निवासी बादल पुत्र हरिलाल ने बीती रात करीब 09:00 बजे पुलिस चौकी तीनफेरिया पहुंचकर मौखिक सूचना दी कि घरेलू नोकझोंक के बाद उसकी पत्नी चंदा देवी दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। महिला सात माह के मासूम बच्चे को घर पर छोड़ गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती जा रही थी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना देर किए दो पुलिस टीमों का गठन किया। लगभग एक घंटे तक सतत प्रयास और संभावित स्थानों पर तलाश के बाद पुलिस टीम ने महिला को सकुशल खोज निकाला। चौकी प्रभारी ने महिला को समझा-बुझाकर पारिवारिक महत्व का अहसास कराया और उसे उसके पति व बच्चों के पास सुरक्षित घर भेजा। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई। रातोंरात यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी की कार्यशैली, संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सजग और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था समाज में कितनी अहम भूमिका निभा सकती है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking