News Addaa WhatsApp Group

रात में अचानक सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार फाजिलनगर से समउर तक सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 3, 2025  |  5:52 AM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रात में अचानक सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार फाजिलनगर से समउर तक सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी

कुशीनगर। बीती देर रात जनपद की सड़कों पर एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार सादे वेशभूषा में अचानक मैदान में उतर आए और सड़क से लेकर बैरियर प्वाइंट व पुलिस चौकियों तक सुरक्षा-व्यवस्था की रीयल-टाइम पड़ताल कर डाली।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर भ्रष्टाचार की काली परछाई गोरखपुर परियोजना निदेशक पर...

एसपी की इस सरप्राइज़ विजिट ने न केवल पुलिस टीम को अलर्ट किया, बल्कि रात्रि सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक तैयारियों को भी परखा। पहला पड़ाव कसया क्षेत्र — सपहा रोड बैरियर पर कड़ा निरीक्षण रात गहराने के बाद एसपी केशव कुमार अचानक थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत सपहा रोड चौराहे पर स्थापित बैरियर पर पहुँचे। बैरियर पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, सजगता व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जाँच की
अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की निगरानी, रात्रि घटनाओं की रोकथाम को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए एसपी ने कहा“रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अपराधियों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई हो।”
इसके पश्चात एसपी अचानक पटहेरवा क्षेत्रान्तर्गत फाजिलनगर पुलिस चौकी पहुँच गए।
चौकी क्षेत्र के संवेदनशील प्वाइंट्स पर रात्रि गश्त और सघन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखने पर जोर, महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मामलों पर तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश,मौके पर ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कराई ।

एसपी ने तीसरा पड़ाव तमकुहीराज क्षेत्र समउर चौकी पर सरप्राइज़ चेकिंग की इसी क्रम में एसपी तमकुहीराज क्षेत्रान्तर्गत समउर पुलिस चौकी पहुँचे।
चौकी के बैरियर प्वाइंट का भौतिक निरीक्षण नाइट पेट्रोलिंग मजबूत करने और किसी भी आपराधिक मूवमेंट पर तुरंत कार्रवाई हेतु निर्देश एसपी ने मौके पर पुलिस टीम के साथ मिलकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी कराई ।

एसपी की अचानक रात की कार्रवाई ने बढ़ाई हलचल :

एसपी केशव कुमार की अचानक फील्ड इंट्री से पुलिस टीम अलर्ट मोड में आ गई। उनकी यह मुहिम यह संदेश देती है कि—

> रात हो या दिन, अपराधियों के लिए कोई ढील नहीं — कुशीनगर पुलिस हर पल सक्रिय।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking