टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है. उनकी कार शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली से घर जाते समय हादसे का शिकार हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, पंत को तुरंत रुड़की से देहरादून रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घायल ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल भेज दिया गया है. ऋषभ पंत के पैर में चोट लगी है, उनका प्लास्टर किया जाना है. सूत्रों के मुताबिक, ‘जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई तब पंत खुद गाड़ी चला रहे थे.’
बता दें कि पंत दिल्ली से रूड़की जा रहे थे. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है. उन्होंने बताया कि किस तरह यह एक्सीडेंट हुआ और वह बचकर किस तरह निकले. यदि पंत कार से नहीं निकल पाते और जरा भी देर होती, तो बड़ा हादसा हो सकता है. क्योंकि घटना के बाद कार में भीषण आग भी लग गई थी. ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे. ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी. यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले. डॉक्टरों के मुताबिक, ऋषभ पंत के शरीर में ज्यादा गंभीर चोट नहीं हैं. उनको हेड इंजरी है यानी सिर में चोट आई है. दाहिने पैर में फ्रेक्चर की संभावना है. फिलहाल, पंत को देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया है. जांच के बाद ही बाकी चोटों के बारे में सही पता चल सकेगा.
प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत अपनी कार मर्सडीज कार में दिल्ली से रुड़की जा रहे थे. हादसे के तुरंत बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पंत को रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया. धूं-धूं कर जल रही आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया. लेकिन जब तक आग बुझती कार पूरी तरह जल चुकी थी.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. अगर उनके लिए एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होगी तो उसकी भी व्यवस्था की जाएगी.
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…
46 वीं आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल तुर्कपट्टी/कुशीनगर।तमकुही विकास खंड के…
खड्डा/कुशीनगर। नगर के काली मंदिर के खेल मैदान में खड्डा क्लब द्वारा आयोजित चार…
बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित…