News Addaa WhatsApp Group Join करें

कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 24, 2025  |  6:51 PM

322 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कबड्डी प्रतियोगिता में रामपुर चकिया विजेता बन शिल्ड पर जमाया कब्जा I WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में आयोजित एक दिवसीय दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता में कांटे का मुकाबला करते हुए रामपुर चकिया की टीम जहां विजेता बन शिल्ड पर अपना कब्जा जमाया I वहीं हाटा की टीम उपविजेता रही I दोनों ही टीमों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा शिल्ड सहित पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया I

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

ज्ञात हो, कि 24 जनवरी शुक्रवार को विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा सोहरौना में स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज में एक दिवसीय अयोजित दौड़ तथा कबड्डी प्रतियोगिता में आई हुई टीमें अपने अच्छे खेलों का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे से कांटे का मुकाबला कर कबड्डी में चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची एक दूसरे के साथ जोर आजमाइश कर पुरुष वर्ग में जहां रामपुर चकिया की टीम विजेता बनी वहीं हाटा की टीम उपविजेता रही I इसी कड़ी में बालिका वर्ग द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में एक दूसरे टीम के खिलाडियों को मात देते हुए काटें का मुकाबला कर महराजगंज की टीम विजेता बनी और पिपराइच की टीम उपबिजेता रही I इसी प्रकार पुरुष वर्ग के लिए पांच किलोमीटर की अयोजित दौड़ में प्रथम मंदीप द्वितीय अनुज यादव, तृतीय विशाल, चतुर्थ रोहित तथा पंचम स्थान पर पिंटू रहे I तथा बालिका वर्ग के लिए पंद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम हेमलता, द्वितीय रितु निषाद और तृतीय स्थान पर गुड़िया रही I और पंद्रह सौ मीटर के बालक दौड़ में प्रथम मंदीप, द्वितीय विशाल, और तृतीय रोहित थे I आयोजित इस प्रतियोगिता में विजेता तथा उपविजेता सहित दौड़ में विजई हुए सभी खिलाडियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अष्टभुजा सिंह सहित प्रतियोगिता के डायरेक्टर श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया I निर्णायक ब्रम्हा यादव व सहनिर्णायक के रुप में जहां विजय साहनी रहे I वहीं संचालन बृजेश यादव और दिग्विजय यादव ने की I

इस दौरान स्वo मोती सिंह स्पोर्ट कालेज के प्रबंधक रणजीत सिंह, अंगद सिंह, स्त्यपाल सिंह, प्रधान रविंद्र यादव, आनंद सिंह, नार्मल सिंह, गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य पुंडरिक मिश्रा अध्यापक विशेश्वर नाथ पाण्डेय सहित ग्रामीणों के साथ अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking