News Addaa WhatsApp Group

UP की लुटेरी पुल‍िस! सराफा कारोबारियों से लूटी थी चांदी, पुलिसकर्मियों ने की थी वारदात, इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 9, 2023  |  11:21 AM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP की लुटेरी पुल‍िस! सराफा कारोबारियों से लूटी थी चांदी, पुलिसकर्मियों ने की थी वारदात, इंस्पेक्टर समेत दो गिरफ्तार
औरैया जिले में कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के बांदा के सराफा कारोबारी से लूट की वारदात हुई थी। घटना में लूटी गई चांदी कानपुर देहात के भोगनीपुर इंस्पेक्टर के कमरे से बरामद हुई है। औरैया और कानपुर देहात एसपी ने संयुक्त छापेमारी कर इंस्पेक्टर और एक दरोगा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
औरैया पुलिस ने  टोल पर लगे कैमरे और सराफा कारोबारी के बयानों के आधार पर भोगनीपुर पुलिस तक खुलासे के लिए जाल बिछाया। बताया गया है कि सराफा कारोबारी की रेकी कर वारदात की गई। सटीक जानकारी पर एसपी चारु निगम ने कानपुर देहात एसपी के साथ भोगनीपुर कोतवाल अजय कुमार के कमरे में दबिश दी।
पुलिस को मौके से चांदी के थैले मिले। मौके से इंस्पेक्टर अजय पाल, दरोगा चिंतन कौशिक को हिरासत में लिया है। मौके से करीब 52 किलो चांदी बरामद हुईं है। एसपी चारु निगम ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
व्यापारी ने कोतवाली में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
बता दें कि बांदा जिले के छोटी बाजार खिन्नी नाका निवासी मनीष सोनी उर्फ सागर पुत्र लक्ष्मी नारायन ने औरैया कोतवाली पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया था कि बुधवार की रात वह कार से अपने मामा के लड़के रवि सोनी, भाभी सोनाली सोनी व उनकी बेटी आशी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से औरैया आ रहे थे।
एक्सप्रेसवे पर पहले से खड़ी थी सफेद स्कार्पियो
कार चालक जगनंदन पाल चला रहा था। बताया कि रात लगभग 2:20 बजे जैसे वह लोग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 244 व 245 के बीच पहुंचे, तभी वहां पहले से ही एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी खड़ी थी। पास पहुंचने पर एक दरोगा वर्दी पहने युवक व एक सिपाही की वर्दी में खड़े युवक ने रोक लिया।
पिस्टल व कार्बाइन जैसे हथियार से थे लैस
उनके पास में दो सादे कपड़े पहने लोग भी खड़े थे। उनके पास पिस्टल व कार्बाइन जैसे हथियार थे। उनके कहने पर वह लोग  कार से नीचे उतर गए। इसके बाद पुलिस की वर्दीधारी के साथ एक प्राइवेट व्यक्ति ने उनकी कार की तलाशी लेकर उसमें रखे दो चांदी के थैले और चालक को साथ लेकर भाग गए थे।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking