News Addaa WhatsApp Group

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर रोटरी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2023  |  1:51 PM

35 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर रोटरी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
  • हम डॉ. कलाम का राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हैं-वाहिद

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 92वीं जयंती पर उनकी स्मृति में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में किया। इस कार्यक्रम में अशोक प्रजाति के 20 पौधे लगाए गए।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल रहे। उन्होंने डॉक्टर कलाम के विचारों के महत्व को बताते हुए, उनके विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि इस पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से हम डॉ. कलाम के राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि मिसाइल मैन डॉ कलाम की जयंती पर यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर के सौंदर्यिक और पौधारोपण के माध्यम से समुदाय के सामाजिक और पर्यावरणिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, निदेशक अमित श्रीवास्तव, सहसचिव अखिलेश शर्मा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. सुनील सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, आदिल खान सहित कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ भव्य शुभारम्भ

हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…

विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश
विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर रोटरी क्लब की अनूठी पहल, कृत्रिम घोंसलों से दिया संरक्षण का संदेश

कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश…

होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…

मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking