News Addaa WhatsApp Group

RPN Singh Joins BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह BJP में हुए शामिल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2022  |  3:24 PM

2,148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
RPN Singh Joins BJP: कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आरपीएन सिंह BJP में हुए शामिल

RPN Singh News: आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज बीजेपी ज्वाइन कर ली. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस मौके पर मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है.

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

बीजेपी में शामिल होने से पहले आरपीएन सिंह ने किया यह ट्वीट

स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लड़ेंगे आरपीएन सिंह? RPN सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा काफी समय से चल रही थी. RPN सिंह अगर बीजेपी में आते हैं तो बीजेपी उनको स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. बता दें कि आरपीएन सिंह पिछड़ी जाति सैंथवार-कुर्मी से हैं. पूर्वांचल में सैंथवार जाति के लोगों की तादाद अच्छी संख्या में है. कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया इसमें खास इलाके हैं. पूर्वांचल में आरपीएन सिंह का अपना भी मजबूत होल्ड है.

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को ही पहले चरण के स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी की है. 10 फरवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए कुल 30 नेताओं को स्टार कैंपेनर्स बनाया गया था. इसमें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर, सचिन पायलट, कन्हैया कुमार का भी नाम शामिल है.


बता दें कि यूपी में 403 सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी. वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और 7 वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking