News Addaa WhatsApp Group

Rubika Liaquat News/Bharat 24 के साथ जुड़ीं रुबिका लियाकत, बताया-आखिर क्यों जुड़ीं ‘भारत24’ के साथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  10:27 AM

96 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rubika Liaquat News/Bharat 24 के साथ जुड़ीं रुबिका लियाकत, बताया-आखिर क्यों जुड़ीं ‘भारत24’ के साथ

पांच साल से अधिक समय तक एबीपी न्यूज के फायरब्रांड एंकर के रूप में काम करने के बाद , रुबिका लियाकत ने अब Bharat24 में उपाध्यक्ष के रूप में शामिल होने के लिए चैनल छोड़ दिया है। सीनियर जर्नलिस्ट रुबिका लियाकत देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ से जुड़ गई हैं। ‘भारत24’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र और ‘भारत24’ की वरिष्ठ टीम की उपस्थिति में रुबिका लियाकत संस्थान में शामिल हुईं। इस संस्थान में रुबिका लियाकत बतौर वाइस प्रेजिडेंट शामिल हुई हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर रुबिका लियाकत ने कहा, हर कोई जानना चाहता था कि मैं ‘भारत24’ से क्यों जुड़ी हूं। मैं ‘भारत24’ से इसलिए जुड़ी हूं क्योंकि ‘भारत24’ न्यू इंडिया का विजन है। ये विजन मुझे टीम के हर मेंबर की आंखों में नजर आ रहा है। श्री जगदीश चंद्र जी की जिद्द में मुझे यह विजन नजर आ रहा है, इसलिए मैं ‘भारत24’ से जुड़ी हूं।

इस बारे में ‘भारत24’ के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया किया, जिसमें रुबिका लियाकत के चैनल के साथ जुड़ने की जानकारी सार्वजनिक की गई है।

जगदीश चंद्रा के अनुसार, ‘पिछले साल 15 अगस्त को अपनी लॉन्चिंग के बाद से इस चैनल ने ‘जहां तक भारत, वहां तक भारत24’ के अपने अंतर्निहित विषय के साथ राष्ट्रीय चैनल बनने पर ध्यान केंद्रित किया है। आज चैनल पर रोजाना 1000 से अधिक समाचार आ रहे हैं और यह सभी राज्यों के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को सामने ला रहा है।

लॉन्चिंग के शुरुआती 150 दिनों में 150 से अधिक विज्ञापनदाताओं को जोड़ने के साथ ही चैनल को दर्शकों और विज्ञापनदाताओं से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।’

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व गोरखपुर। मकर संक्रांति…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking