News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: बजाज ने लांच किया (सी एन जी) बाइक….आम जनों के विश्वास पर खरा उतरना बजाज का लक्ष्य- शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 6, 2024  |  8:25 AM

239 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: बजाज ने लांच किया (सी एन जी) बाइक….आम जनों के विश्वास पर खरा उतरना बजाज का लक्ष्य- शैलेन्द्र उर्फ गोलू गुप्ता WhatsApp

सलेमगढ़/कुशीनगर। यह सत्य है की विकाश के पथ पर विकसित है भारत,यह बात अब सभी कहने लगे हैं। इस बीच बजाज ने भी एक करिश्मा कर दिखाया है। देश और दुनिया में हर रोज एक नई बाइक लॉन्च होती है। लेकिन आज हम जिस बाइक की बात करने जा रहे है,उसने रोड पर उतरने से पहले ही इतिहास बना दिया है,ये बाइक दुनिया की पहली बाइक होगी, जो (सी एन जी) से चलेगी। इसमें सबसे कमाल की बात यह है की इस बाइक को भारत के एक आटो मेकर ने लॉन्च किया है।अंदाज आपने लगा लिया ही होगा की हम बात कर रहे है,बजाज आटो की सी एन जी बाइक बजाज फ्रीडम १२५ की बजाज सी एन जी आज से बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गई है।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

उक्त बाते न्यूज अड्डा से बात करते हुए उतर प्रदेश कुशीनगर जनपद के सलेमगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित बजाज गोलू एजेंसी के स्वामी शेलेंद्र उर्फ गोलू गुप्ता ने कही । खुशियों से लबरेज गोलू गुप्ता ने बताया की बजाज आटो आम उपभोक्ताओं के विश्वास पर खरा उतरना ही अपना धर्म समझता है,उसका प्रयास रहता है,की कम लागत में बेहतर सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जाए। इस क्रम में बजाज ने दुनिया में सबसे पहले सी एन जी बाइक की लॉन्च कर सबको चौका दिया है, इस बाइक की बजाज कंपनी के एम डी राजीव बजाज और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लांच किया है।

आइए जानते है बजाज फ्रीडम १२५ की खास वजह

इस बाइक में दो लीटर की पैट्रोल टैंक और दो किलो की सी एन जी टैंक दिया है।राइडर मात्र एक स्विच को दबा कर तय कर सकते है,की अपनी बाइक सी एन जी से चलानी है या पेट्रोल से, सी एन जी टैंक को बाइक की सीट के नीचे लगाया गया है,मगर चलाने वाले की सुविधा के लिए इसका गैस नाब नार्मल बाइक के जैसे पैट्रोल टैंक के साथ ही ही दिया गया है,मतलब ढक्कन खोलो और गैस भरो। कम्पनी के मुताबिक बाइक को ग्यारह से ज्यादे सेफ्टी टेस्ट किया गया है,दस टन लोडेड ट्रक के नीचे आने के बाद भी टैंक फटा नही है,इस बात की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

क्या कहते है गोलू बजाज सलेमगढ़ के स्वामी शैलेंद्र उर्फ गोलू

इस संवाददाता से बात चीत के क्रम में कुशीनगर जनपद के उतर प्रदेश बिहार सीमा पर सलेमगढ़ में स्थित गोलू बजाज एजेंसी के स्वामी शैलेंद्र उर्फ गोलू गुप्ता का कहना है की जल्द ही बजाज फ्रीडम सी एन जी बाइक हमारे यहां भी ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध हो जाएगा, उपभोक्ताओं की बेहतर सेवा ही हमारा लक्ष्य होता है। हमारा प्रयास रहता है की हम अपने उपभोक्ताओं के बीच, सच्चे, ईमानदारी और निष्ठा के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध करावे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष
रामनेति उर्फ छट्ठू यादव बने समाजवादी पार्टी के कुशीनगर जिला उपाध्यक्ष

मथौली बाजार कुशीनगर , समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत विकास खण्ड मोतीचक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking