News Addaa WhatsApp Group

सलेमगढ़: अज्ञात वाहन के ठोकर से साइकिल सवार की हुईं मौत 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  1:05 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: अज्ञात वाहन के ठोकर से साइकिल सवार की हुईं मौत 
सलेमगढ़/कुशीनगर। राष्ट्रीय राज मार्ग पर घने कुहासे के कारण शुक्रवार को सुबह एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया,जिसे सादर अस्पताल रविंद्र नगर धुस ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई।
 बताते चले की शुक्रवार को ग्राम बसवाना पुर थाना कुचायकोट निवासी भगवान चौहान यूपी से बिहार साइकिल से जा रहे थे की राष्ट्रीय राज मार्ग बहादुरपुर पटेल पार्किंग के पास घने कुहासे में कोई अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया।जिसमे भगवान चौहान को गंभीर चोट आई, और वे गिर पड़े,कुहासे के वजह से कोई उन्हें देखा नहीं,लेकिन कोई राहगीर ने इसकी सूचना चौकी बहादुरपुर पर जाकर दिया। चौकी पर तैनात सिपाही विरेन्द्र सिंह और आरक्षी विलास यादव ने कुहासे में बिना देर किए घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक अस्पताल तमकुहीराज भेजा। जहा डाक्टर ने घायल को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया,लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले गंभीर रूप से घायल भगवान ने दम तोड दिया। आखिर गंभीर रूप से घायल भगवान को भगवान भी नही बचा पाए!
संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking