News Addaa WhatsApp Group

यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची; इन सीटों पर किया ऐलान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2024  |  6:47 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी की 16 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची; इन सीटों पर किया ऐलान

Samajwadi Party Candidate List: लोकसभा चुनावों (Lok Sabha elections) का अघोषित बिगुल बज चुका है। राजनैतिक लिहाज से हर पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश बेहद खास है। लगभग उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों को लेकर लगभग हर पार्टी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर अपने प्रत्याशियों का चयन करने में जुटी है। फिर इसमें केंद्र और यूपी की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी हो या प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस समेत अन्य दल सभी के फोकस में उत्तर प्रदेश है। लोकसभावार प्रत्याशियों के चयन और घोषणा के मामले में सपा ने इस बार बाजी मार ली है। पार्टी ने प्रदेश की 16 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव एक बार फिर मैदान में हैं।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...

मुलायम के कुनबे से तीन, एक भी ब्राह्मण नहीं
सपा ने अपने घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के परिवार से तीन नामों की घोषणा की है। इनमें फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिम्पल यादव और बदायूं से धर्मेंद्र यादव शामिल हैं। बता दें, पहली लिस्ट में एक भी ब्राह्मण प्रत्याशी का नाम नहीं है। इसमें एक मुस्लिम, 1 क्षत्रिय, 1 एससी, 2 खत्री, 2 शाक्य और OBC शामिल हैं। इसमें सिर्फ 2 ही महिला उम्मीदवार हैं।

फिर एक बार बदायूं से धमेंद्र
आजमगढ़ में उपचुनाव लड़ने वाले मुलायम सिंह के भतीजे धर्मेंद्र यादव को एक बार फिर से बदायूं से सपा ने उम्मीदवार बनाया है। धर्मेंद्र यादव को 2 बड़े सियासी झटकों से गुजरना पड़ा। 2019 में बदायूं से डॉ संघमित्रा मौर्य के हाथों धर्मेंद्र यादव की हार चौंकाने वाली थी। दूसरा झटका धमेंद्र यादव को आजमगढ़ उपचुनाव में लगा। जब अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट जीतने के चलते आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दिया। मुलायम सिंह यादव के चलते आजमगढ़ सीट यादव परिवार की ही सीट मानी जाती रही। लेकिन, उपचुनाव में BJP से दिनेश लाल निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को बेहद करीबी मुकाबले में हार का झटका दे दिया था।

इन सीटों पर किया ऐलान :
संभल (07) से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद (20) से अक्षय यादव, मैनपुरी (21) से डिम्पल यादव, एटा (22) से देवेश शाक्य, बदायूँ (23) से धर्मेंद्र यादव, खीरी (28) से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा (29) से आनन्द भदौरिया, उन्नाव (33) से अनु टण्डन, लखनऊ (35) से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद (40) से डॉ0 नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर (44) से राजाराम पाल, बांदा (48) से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद (54) से अवधेश प्रसाद, अम्बेडकर नगर (55) से लालजी वर्मा, बस्ती (61) से रामप्रसाद चौधरी और गोरखपुर (64) से काजल निषाद के नामों की घोषणा कर दी है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking