हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे और विधायक हाटा मोहन वर्मा ने पूजन-अर्चन कर कार्य का शिलान्यास किया।
लोक निर्माण विभाग कुशीनगर द्वारा देवरिया–हाटा मार्ग के चयन 22.00 से 27.00 तक लगभग पांच किलोमीटर लंबाई में दो लेन विद पेव्ड शोल्डर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 17.80 करोड़ रुपये बताई गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में सड़कों का तेजी से विकास हो रहा है।
विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, जयप्रकाश शाही सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री बनानंदन सिंह ने किया तथा अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह ने की।इस दौरान तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी विभागीय अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…
सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…
खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…
कुशीनगर।थाना तमकुहीराज में नवागत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण करते ही अपने…