News Addaa WhatsApp Group

Sant Pankaj Ji Maharaj/जो जैसा कर्म करेगा,उसका फल भोगना पड़ेगा- पूज्य संत पंकज जी महाराज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 16, 2022  |  9:39 PM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Sant Pankaj Ji Maharaj/जो जैसा कर्म करेगा,उसका फल भोगना पड़ेगा- पूज्य संत पंकज जी महाराज

कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के नदवाविशुनपुर एक दिवसीय जयगुरुदेव संगत का आयोजन किया गया । अच्छे समाज के निर्माण के लिये निकली 27दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध की आध्यात्मिक जन जागरण यात्रा बुधवार को नदवाविशुनपुर पहुचने पर पोस्टमास्टर व प्रधानप्रतिनिधि विश्वविजय सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जयगुरुदेव धर्म के प्रचारक संत पंकज महाराज ने कहा कि यह कर्म भूमि हैं। जो जैसा कर्म करेगा उसका फल उसको भोगना पड़ेगा। पहले आप चरित्रवान बने,शाकाहारी – सदाचारी बने। सत्य,दया परोपकार आदि गुणों को अपने उतारकर संत महात्माओं के बताये हुये रास्ते पर चले। चरित्र ही मानव धर्म की पूंजी हैं।यही असली मानव धर्म हैं। जाति-पाति और मजहब के झगड़ो से निकलकर कर मानव धर्म अपनाये। उनके बताये हुये रास्ते पर चलकर अपनी जीवात्मा का कल्याण करा लें। इस दौरान बाबूराम यादव,संतराम चौधरी, विजयपाल सिंह,डॉक्टर राजबहादुर चौधरी, डॉक्टर कुँवर सिंह, मृत्युंजय झा, बी.बी.दोहरे,अनुप कुमार सिंह,दिवाकर यादव, सवरु चौधरी, जयकरन,वकील गुप्ता, राजू जायसवाल, सूर्यबली सिंह, अशोक जायसवाल, शिवकुमार प्रसाद,रूबी किन्नर,प्रहलाद जायसवाल,कुलदीप जायसवाल, नीलम जायसवाल, अनीता जायसवाल,रामाशीष जायसवाल, अवधेश गोंड़,अजय सिंह,रामकृष्ण मिश्रा सहित भारी संख्या में जयगुरुदेव के अनुयायी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking