News Addaa WhatsApp Group

एसआरपीएन विद्यालय के बच्चों के बीच किया गया पौधा वितरण

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 2, 2024  |  7:47 PM

16 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसआरपीएन विद्यालय के बच्चों के बीच किया गया पौधा वितरण
  • पौधों के संरक्षण से ही मिलेगा मां की आंचल जैसा छाया : डॉक्टर अरुण

रामकोला/कुशीनगर । एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रामकोला नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर धुआंटिकर स्थित एसआरपीएन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को बृहद रूप में पौधारोपण एवं पौधा वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान नीम, आम, जामुन , सागौन ,अमरूद आदि के सैकड़ो पौधे छात्र-छात्राओं के बीच वितरित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षक- शिक्षिकाओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने पौधरोपण के तरीके, संरक्षण के बारे में विस्तृत रूप में जानकारी दी और स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को...

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए एसआरपीएन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉ अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि एक पौधा अपनी मां के नाम से अवश्य लगाये और प्रतिदिन उस पौधे का देखरेख भी करें। उन्होंने कहा कि आप द्वारा लगाया पौधा जब बड़ा होगा तो आप सभी को मां की आंचल की तरह छाया देने के साथ ही पर्यावरण में भरपूर सुरक्षा देगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि पौधा लगाने के पश्चात उसका संरक्षण करना बेहद जरूरी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम प्रधानमंत्री के वृक्षारोपण अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पौधारोपण कर उसका संरक्षण करें। स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान विद्यालय की प्रबंधक चंद्र किरण श्रीवास्तव, शिक्षिका अनुष्का मणि त्रिपाठी, दिव्या मणि त्रिपाठी, शिप्रा श्रीवास्तव ,प्रिया राय, शिवांगी मणि त्रिपाठी ,हैप्पी राय, शिप्रा चौधरी ,आशा तिवारी ,शिक्षक नौशाद आलम, शैलेश शर्मा ,धीरज राय,विनय श्रीवास्तव, वाजिद अली , उर्मिला, बिंदु सहित मनोहर गुप्ता ,रामप्रवेश, विकास आदि के अलावा विद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन, एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…

तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
तरयासुजान ; पुलिस ने दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में विगत माह जनवरी की नौ तारीख को…

अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking