तमकुहीराज/कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के तीन विकाश खंडों में आज चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव ने लोगों की समस्याओ को सुना और कुछ समस्याओं का तत्काल निस्तारण भी कराया। वहीं एसडीएम ने बताया कि फरियादियों को समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जाएगा कभी भी किसी भी फरियादी को निराशा नहीं होगी।
बुधवार को तमकुहीराज तहसील के सेवरही बालक के ग्राम गाजीपुर, तमकुही ब्लाक के मोरवन मठिया, दुदही ब्लाक के रामपुर पट्टी में चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनो की संख्या में लोग शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें कुछ समस्याओं का एसडीएम तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव जय ने मौके पर निस्तारण किया व वांकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही।
इसमें ज्यादातर समस्याएं जमीन पर कब्जे को लेकर थी। जिनमें एसडीएम ने तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। वहीं अन्य समस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर सटीक जांच कर समाधान करने की बात कही है। एसडीएम ब्यास नारायण का कहना है कि उनके रहते किसी भी फिरयादी को बार बार चक्कर लगाने को जरूरत नहीं है। हर व्यक्त की समस्या को सुना जाएगा और उसका समाधान किया जाएगा।
आज के चोपाल कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, जो पीड़ितों की समस्या सुन निस्तारण में लगे रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…