News Addaa WhatsApp Group

विवेकानंद संदेश यात्रा समिति कुशीनगर द्वारा आयोजित हुआ गोष्ठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2023  |  7:38 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विवेकानंद संदेश यात्रा समिति कुशीनगर द्वारा आयोजित हुआ गोष्ठी
  • दीन- दुखी का उद्धार किए बिना ईश्वर भक्ति अधूरी- डा. सी.बी. सिंह 
  • विचार व कर्म के माध्यम से चरित्र और व्यक्तित्व का होता है  निर्माण -रजनीकांत मणि त्रिपाठी 

कसया/कुशीनगर । दरिद्रनर की सेवा ही नारायण  सेवा है।वंचित  असक्त,असहाय, दीन- दुखी आदि का उद्धार किए बिना ईश्वर भक्ति अधूरी है।सही अर्थों में वही योगी है जो कर्मयोगी है।जो भक्ति हमें जन सरोकारों से नहीं जोड़ती वह मुक्तिकामी नहीं हो सकती।उपरोक्त बातें विवेकानंद संदेश यात्रा समिति कुशीनगर द्वारा आयोजित गोष्ठी एवम् पुरस्कार वितरण समारोह में डा. सी.बी सिंह ने कही।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

इस अवसर पर बोलते हुए प्रो.ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के शिल्पियों में है। आपने नैराश्य और दिग्भ्रम की स्थिति में पड़े समाज को जगाने का कार्य किया।प्राचार्य प्रो. सिद्धार्थ पांडेय ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। आपने विवेकानंद जी के संदेश को जन -जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक  रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा  कि आधुनिक भारत की नीव स्वामी विवेकानंद  के दर्शन पर आधारित है। अपने विचार व कर्म के माध्यम से चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण की बात कही।आज के नवयुवकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण विचार है।स्वामी विवेकानंद जी हमारे युवाओं के आदर्श है।उनके पदचिन्हों पर चलकर ही भारत का पुननिर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम की रूपरेखा और विषय स्थापना श्री श्रवण जी ने किया।उन्होंने विवेकानंद केंद्र,कन्याकुमारी के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ चंद्रशेखर सिंह ने किया। आज की गोष्ठी में स्वामी विवेकानन्द संदेश यात्रा के समय स्वयंसेवक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले छात्र/छात्राओं को विवेकानंद साहित्य और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। आज सम्मानित होने वालों में आदर्श मिश्र,सुजाता मिश्रा,रितेश यादव,गंगा गोस्वामी,तनुज, राजन मद्धेशिया समेत बड़ी संख्या में एन एस एस और एन सी सी के स्वयंसेवक सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर डॉ अनिल सिन्हा, डॉ चंद्रप्रकाश सिंह,संजय राव, फूलचंद अमन,श्रवण ,सुधीर साही समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking