कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सेवरही कुशीनगर में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में आवासीय व्यवस्था हेतु प्रवेश लिया जाना है। इच्छुक छात्र राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सेवरही में दिनांक 27 जुलाई 2022 से दिनांक 31 जुलाई 2022 तक नि:शुल्क आवेदन पत्र प्राप्त कर दिनांक 05 अगस्त 2022 तक जमा करें। छात्रावास में प्रवेश हेतु उपलब्ध क्षमता का 70% अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति तथा 30% अन्य पिछड़ा, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होगा। छात्रावास हेतु केवल वे छात्र पात्र होंगे जो नियमित रूप से स्कूल /कॉलेज/ महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हो।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर से संपर्क किया जा सकता है । जो छात्र छात्रावास में प्रवेश लेना चाहते हो अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 05 अगस्त 2022 तक छात्रावास कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर में जमा करें।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…