News Addaa WhatsApp Group

सेवरही:देश आजादी के क्रांतिवीरों का ऋणी; दीप प्रज्ज्वलित कर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 23, 2022  |  8:36 PM

474 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही:देश आजादी के क्रांतिवीरों का ऋणी; दीप प्रज्ज्वलित कर बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

कुशीनगर। मंगलवार को सेवरही नगर पंचायत स्थित शहीद स्थल पर गत वर्ष की भांति इस बार भी दीप प्रज्वलित कर 23 अगस्त 1942 के आंदोलन में बलिदान हुए स्वतंत्रता संग्राम के 11 रणबाकुरों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन और भारत माता जी जय जय घोष से परिसर गूंज उठा।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

इस अवसर पर अपने संबोधन में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि आज देश स्वतंत्र है, यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली। इसके लिए न जाने कितने फांसी के फंदे पर झूले थे और न जाने कितनों ने गोली खाई थी, तब जाकर हमने यह आजादी पाई थी। देश ऋणी है उन क्रांतिवीरों का जिन्होंने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि हमारे अमर वीर बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की। शहीद जवानों का अलख जगाए रखने की कोशिश हम सभी को करनी चाहिए। कहा कि सेवरही में शहीद भारत माता के महान सपूतों की गौरव गाथा दुनिया में फैले, इसके लिए सभी को मनोयोग से लगना होगा। चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, संजय राय, धनंजय राय, एडवोकेट मारकंडेय वर्मा, नंदलाल त्रिपाठी, आशीष वर्मा, मक्खन जायसवाल, प्रहलाद केसरी,मंडल अध्यक्ष पटहेरवा श्रीनिवास राय, मंडल अध्यक्ष सेवरही हिमांशु जायसवाल, सुरेश राय, प्रदीप गुप्ता, प्रदीप पांडेय, अवधेश राय, आईटी सेल संयोजक तमकुही अभिषेक मणि त्रिपाठी आदि ने अपना विचार रखा। संचालन भाजपा नेता विनय तिवारी ने किया।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking