News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: गन्ना समिति सेवरही का चुनाव सम्पन्न,धीरेंद्र उर्फ राजू अध्यक्ष, रमेश निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 17, 2024  |  7:19 PM

116 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: गन्ना समिति सेवरही का चुनाव सम्पन्न,धीरेंद्र उर्फ राजू अध्यक्ष, रमेश निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित

तमकुहीराज/कुशीनगर।स्थानीय तहसील के सेवरही सहकारी गन्ना समिति के हुए चुनाव का परिणाम गुरुवार को चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित किया गया ,जिसमे धीरेन्द्र राय उर्फ राजू राय अध्यक्ष और रमेश चंद सिंह उर्फ ओसियर सिंह उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

शासन द्वारा दो सदस्यों को नामित किया गया जिसमे पारसनाथ यादव गुरवलिया और काशी ठुकराई बसडिला बुजुर्ग हैं । गन्ना समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद हेतु सिर्फ एक पर्चा ही दाखिल हुआ था इसलिए दोनों पदों पद पर निर्विरोध प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु धीरेन्द्र राय उर्फ राजू राय और उपाध्यक्ष पद हेतु रमेश चंद सिंह उर्फ ओसियर सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए ।

चुनाव प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने में आर ओ ,बीडीओ दुदही रामराज कुशवाहा, ए आर ओ ,एडीओ पंचायत सेवरही मैनेजर सिंह,अन्य एआरओ में अमरेंद्र शाही,राजेश सिंह,उदय प्रकाश यादव और प्रमोद यादव सहित प्रभारी निरीक्षक सेवरही श्रीप्रकाश राय, एसआई अभिनव कुमार राय की उपस्थिति रही ।
निर्वाचन संपन्न होने के बाद स्थानीय विधायक डॉ असीम कुमार राय ने बोर्ड के सभी पदाधिकारियों और डायरेक्टर को जीत हासिल करने के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया ।

इस क्रम में पूर्व चेयरमैन आनंद राय,सुरेन्द्र राय रजनीकांत चतुरवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, जीतेन्द्र श्रीवास्तव, भीम कुशवाहा, शंभू ठकुराइ, मार्कण्डेय वर्मा, मृत्युनज्य सिंह मोनू, उमेश राय, बिहारी राय, सतेन्द्र शुक्ल, डा पुनित राय, प्रमोद राय, कन्हैया सिंह, सुदामा सिंह, टुनटुन राय, अवधेश राय,संजय गुप्ता, मार्कण्डेय राय,संजय राय, बीरेंद्र यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking