सेवरही/कुशीनगर।क्षत्रिय हिन्दु हृदय सम्राट महाराणा प्रताप के जयन्ती के अवसर पर स्थानीय उपनगर सेवरही स्थित जानकीनगर मे महाराणा प्रताप चौक पर उनके विशाल मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य गाथा,पराक्रम,पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाडीभार,विरेन्द्र सिंह,व मुकेश राघव ने बताया कि मेवाड के वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को मेवाड मे हुआ था।हिन्दु पंचांग के अनुसार उनका जन्म ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया मे हुआ था इसी दिन पुरे भारत मे बडे ही धुम धाम से इनकी जयन्ती मनाई जा रही है।महाराणा प्रताप की वीर गाथा अमर है।इनकी वीर गाथा आज भी किस्से कहानियो मे सुनाई जाती है।इतिहासकारों का कहना है कि महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे,जिन्हे दुश्मन भी सलाम करते थे।उनके वीरता से भारत भूमि गौरवान्वित हुई है।
पूर्व चेयरमैन त्रिभुवनजायसवाल ने कहा कि महाराणा प्रताप प्रजा की रक्षा व सभी धर्मो का सम्मान करते थे।उन्होने घास की रोटी खाई किन्तु स्वाभिमान से समझौता नही किए।सभी राजाओ मे इनका नाम आदर से लिया जाता है।इनके वीरता की कहानी आज भी हर जुबान पर है।
इस दौरान मुख्य रूप से चीनी मिलमजदूरनेता प्रेमशंकरसिंह,मुकेश सिंह राघव,रिटायर्ड शिक्षक सुरेन्द्र सिंह,प्रवन्धक रणवीर प्रताप शाही,पूर्व प्रधान संतोष उर्फ खोखा सिंह,ओमप्रकाश सिंह,विरेन्द्र सिंह, रामाशंकर राव,शिक्षक अशोक सिंह, विजय सिंह,अशोक सिंह राघव, धर्मेन्द्र सिंह,अनुराग सिंह,शिक्षक दुर्गेश सिंह,पत्रकार प्रेमशंकर सिंह सूर्यवंशी,सभासद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल उर्फ डेबा,धीर सिंह, हेमन्त सिंह,आशुतोष सिंह,शान्तनु सिंह,उत्सव गोविन्द राव,चंदन सिंह, रवि सिंह राघव,मनोज सिंह बब्लू,सुरेन्द्र सिंह,अमन सिंह,अमित सिंह,अर्थ सिंह,अनुज सिंह,अजय सिंह,अंकुश सिंह,राम जी पटेल,मक्खन जायसवाल, दिलिप सिंह,अविनाश प्रताप सिंह,परमहंस सिंह,अजय कुमार सिंह दिलिप सिंह,सोनू सिंह आदिञके साथ साथ बडी संख्या मे लोग उपस्थित रहे एवं महाराणा प्रताप के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके शौर्य गाथा की चर्चा कर धुम धाम से जयन्ती मनाई।
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…
हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…
लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…