Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

देवरिया: भाजपा प्रत्याशी शशांक मणि समेत तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

न्यूज अड्डा डेस्क
May 9, 2024, 5:36 PM IST • अब तक 154 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • अब तक 05 प्रत्याशियों द्वारा किया जा चुका है नामांकन

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता)। देवरिया लोकसभा सीट पर नामांकन के तीसरे दिन भाजपा समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। भारतीय जनता पार्टी से शशांक मणि त्रिपाठी ने 04 सेट में जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया इस दौरान उनके साथ निवर्तमान सांसद डा रमापती राम त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और निसरंजन तिवारी समिति अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसी के साथ ही भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से त्रिगुणा नंद त्रिपाठी एक सेट में तथा निर्दल प्रत्याशी संतोष कुमार पासवान ने एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब तक कुल 05 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।

इसके अतिरिक्त आज 02 प्रत्याशी/प्रतिनिधियों ने 06 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। अब तक कुल 25 प्रत्याशी/प्रतिनिधि द्वारा कुल 52 सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया जा चुका है।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi