News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जालसाज गिरोह का पर्दाफाश! समूहों में लोन दिलाने के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से लाखों की ठगी…धोखा धड़ी करने वाले पांच गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

May 9, 2024  |  4:06 PM

254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जालसाज गिरोह का पर्दाफाश! समूहों में लोन दिलाने के नाम पर दर्जन भर महिलाओं से लाखों की ठगी…धोखा धड़ी करने वाले पांच गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । कई बार अपराधी या फिर कोई तस्कर खुद को बहुत बड़ा शातिर समझता है. कई बार वह आम लोगों के बीच में घुसकर आपराधिक और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में सफल भी हो जाता है. लेकिन, इस बार कुशीनगर में धवल की पुलिस यह संभव नहीं होने दिया है ।और एक साथ पांच अपराधी पुलिस की चौकस निगाहों से बच नहीं पाए और…पूरी रिपोर्ट आगे पढ़िए!

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र निवासी अशोक मद्धेशिया अपनी पत्नी के साथ मिलकर वर्ष 2021-2022 में गल्ले का व्यापार शुरू किया जिसमे दम्पति को लाखो रुपये का भारी नुकसान हो गया जिसके कारण उक्त दम्पति द्वारा माइक्रो बैंकर्स के जरिये दुदही क्षेत्र की लगभग 32 भोली-भाली महिलाओं का समुह बनाकर विभिन्न बैंकों जैसे आरोहण बैंक, एसकेएस बैंक(भारत), एस बंदना, मिसलैण्ड, सेव बैंक, सुकन्या बैंक,आशिर्वाद बैंक, आरबीएल बैंक, उत्कर्ष बैंक, मुथुठ माइक्रोफिन, क्रेडिट एक्सीस ग्रामीण लिमिटेड, आदि फाइनेंस, सत्या,सेव माइक्रो फाइनेंस, स्कन्द्रा बैंक,इंडसइंड बैंक, स्टेन क्रेडिकेयर नेटवर्क लिमिटेड आदि से लोन दिलवाकर तथा उन्हे लोन भरने का विश्वास दिलाकर लोन का लाखों रुपया हड़प कर लिया गया।तथा अपने साथियों आरोहण बैंक के कर्मचारी मेहताब पुत्र असलम अंसारी सा0 सरया थाना गढ़वाल जनपद बलिया ,राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर पटेल सा0 दुर्गापुर दोडीहवा थाना बृजमनगंज जिला महराजगंज जो आरोहण बैंक का वर्कर है तथा दीपक केसरी पुत्र स्व0 सूरजनाथ सा0 साहबगंज उत्तरी थाना पडरौना जनपद कुशीनगर जो पडरौना में सीएचसी सेंटर चलाता है को मिलाकर अपने गैंग में शामिल कर (KYC) टेम्परिंग कर (वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि) कृष्णा पोर्टल ऐप द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये हड़प कर लिये जिसमें से ज्यादातर पैसा अपने गल्ले के व्यापार में घाटे की भरपायी में दे दिया। जिसका मुख्य आरोपी अशोक मद्देशिया के मोबाइल के फोन पे से लगभग 24 लाख रुपये का लेन-देन प्राप्त हुआ तथा आरोहड़ बैंक के कर्मचारी व सीएचसी सेंटर के मालिक के साथ मिलकर लैपटापों से बरामद डाटा के आधार पर करीब छः लाख रुपये की जालसाजी कर पैसे की धोखा-धड़ी करने के साक्ष्य पुलिस के हाथ लगे हैं। तथा अन्य माइक्रो बैंकर्स की संलिप्तता के संबंध में विवेचना प्रचलित है।

आपको बता दे, पुलिस को इन लोगो के कब्जे से (कुल बरामदगी लगभग 15 लाख रुपये) ,बरामदगी (साठ हजार नकद) ,दो अदद लैपटाप भिन्न-भिन्न कम्पनियों के संबंधित माल मुकदमाती ,11 अदद भिन्न-भिन्न कुटरचित मोहरे ,5 अदद कुटरचित दस्तावेज मय फर्जी कुटरचित हस्ताक्षर व मोहर सहित ,अपराध में प्रयुक्त 5 अदद मोबाइल फोन भिन्न-भिन्न कंपनियो ,10 अदद एटीएम कार्ड भिन्न-भिन्न सर्विस प्रोवाइड कंपनियों के,49 अदद आधार कार्ड (मूल) व 189 अदद आधार कार्ड की छायाप्रति कुल 238 अदद आधार कार्ड भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के ,15 अदद पासबुक भिन्न-भिन्न बैंको के , 2 अदद चेकबुक ,100 अदद निर्वाचन कार्ड (मूल) व 54 अदद निर्वाचन कार्डो की छायाप्रति ,81 अदद भिन्न-भिन्न व्यक्तियों की मूल कलर फोटो मय आधार कार्ड ,अपराध में प्रयुक्त 01 अदद कलर प्रिंटर इप्सन कंपनी का रंग सफेद ,एक अदद कीबोर्ड डेल कंपनी का वायरलेश , अपराध में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन सं0 UP53DV6869 स्विफ्ट डीजायर वरंग सफेद , एक दो पहिया वाहन सं0 UP60AH4816 सुपर स्पेलंडर वरंग काला की बरामदगी हुई है।

इस प्रकरण का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया है। मीडिया से रूबरू होते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर (दक्षणी) अभिनव त्यागी ने बताया की थाना विशुनपुरा व साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा गगलवा पुल नहर के पास से मु0अ0सं0 141/2024 धारा 420, 406,504,506,467, 468, 471, 120बी, भा0द0वि0 से संबंधित फर्जी व कुटरचित दस्तावेज तैयार कर समुह के माध्यम से लाखो रूपयों के लोन का फर्जीवाड़ा करने वाले चार अभियुक्त और एक अभियुक्ता को 60 हजार रुपये नकद व एक चार पहिया वाहन सफेद स्विफ्ट डिजायर व एक दो पहिया वाहन सुपर स्प्लेंडर रंग काला आदि कूटरचित दस्तावेजों (कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये) के साथ पांच अभियुक्तगणो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

बाहरहाल इस कामयाबी की अमली जमा पहनाने में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान थाना विशुनपुरा, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत साईबर थाना,अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार उपाध्याय ,वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश राय साईबर थाना ,वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ,SIUT मुकेश कुमार ,SIUT ललिता वर्मा ,क0आपरेट विनोद सरोज ,का0 अखिलेश कुमार गुप्ता साईबर थाना,म0हे0कां0 कुसुम यादव थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking