कुशीनगर । सेवरही पुलिस ने गत दिवस हुए दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को उस समय दबोचने में सफल हुई है,जब वह पुलिस से बचने के लिए इधर उधर छिपने का प्रयास में जुटा था।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना सेवरही पुलिस द्वारा कस्बा सेवरही के हनुमान कुट्टी चौराहे के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 195/2023 धारा 376 (A,B) भादवि व 5M/6 पाक्सों एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अमरनाथ महतो पुत्र मिश्री महतो साकिन रघुनन्दन पुर थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।
जरिए मुखबिर थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार को सूचना हाथ लगी की दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त कस्बा सेवरही के हनुमान कुटी चौराहे पर किस को प्रतिक्षा कर रहा है। थानाध्यक्ष ने सूचना पर विश्वास कर चौकी कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक मंगेश मिश्रा ,उप निरीक्षक शशांक राय ,का0 सुबेदार यादव ,का0 दिलिप चौरसिया महिला आरक्षी पूनम गुप्ता ,महिला आरक्षी सुमन सिंह को साथ लेकर बताए गए स्थान से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…