News Addaa WhatsApp Group

सेवरही: चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक चोर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2023  |  6:04 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: चोरी के ट्रैक्टर के साथ एक चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व चोरी गई एक ट्रैक्टर को बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, लेकिन उसका एक अन्य साथी भागने में सफल हो गया है।

जरिए मुखबिर प्रभारी निरीक्षक सेवरही हर्षवर्धन सिंह को यह सूचना हाथ आई की एक चोरी के ट्रैक्टर चंपारण,बिहार में बेचने के लिए चोर ले जाने वाले है। सूचना पर विश्वास कर इंस्पेक्टर ने चौकी प्रभारी पिपराघाट सुजीत कुमार,हेड कांस्टेबल लक्ष्मण प्रसाद,आरक्षी देवेंद्र यादव,आरक्षी सौरव यादव, आरक्षी अभिषेक को साथ लेकर थाना क्षेत्र के जीरो बंधे के पास प्रभु चौराहे पर नेकाबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए ट्रैक्टर को आने की प्रतिक्षा करने लगे, प्रभु चौराहा पिपराघाट एहतमाली के पास तब तक उक्त ट्रैक्टर आते दिखाई दिया,पुलिस ने जब उसे रोकने की संकेत किया तो ट्रैक्टर पर बैठा एक व्यक्ति भागने लगा,पुलिस ने जब पिछा किया तो गन्ना की खेत की आड़ की लाभ लेकर वह भाग निकला। वही पकड़ा गया अभियुक्त सिंकू सिंह पुत्र बुनेला सिंह साकिन रकबा जंगली पट्टी थाना सेवरही जनपद कुशीनगर ने बताया की ट्रैक्टर चोरी की है,इस लिए मेरा साथी भाग गया। हमलोग इसे बेचने चंपारण,बिहार ले जा रहे थे।पुलिस टीम ने चोरी के एक अदद ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50 के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही में जुटी है ।

प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने कहा: पकड़ा गया ट्रैक्टर का स्वामी दीनानाथ सिंह पुत्र हरिवंश सिंह,निवासी सबेया थाना कसया जिला कुशीनगर का है,पांच वर्ष पूर्व सन २०१९ में जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र से चोरी हुआ था,जिसका अभियोग उस समय थाना तुर्कपट्टी में २९९/१९ बनाम अज्ञात दर्ज था। ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50 चेचिस नं0 T053407047FG इं0नं0 E3456975 है जिसे बरामद कर लिया गया है,वही पकड़े गए अभियुक्त ने भागने वाले अपने साथी के विषय में बताया है,जिसे चिन्हित कर लिया गया है,जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking