News Addaa WhatsApp Group Join करें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 5, 2025  |  9:15 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पटहेरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 को थाना पटहेरवा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 288/2025 से संबंधित वांछित अभियुक्त कन्हैया प्रसाद पुत्र मुसाफिर प्रसाद, निवासी अशोगवा खुर्द, थाना पटहेरवा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 69/316(2)/318(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी रहे कि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा, उप निरीक्षक अनुराग यादव थाना पटहेरवा,कांस्टेबल नन्दकिशोर शर्मा थाना पटहेरवा,कांस्टेबल राजन जायसवाल थाना पटहेरवा की भूमिका सराहनीय रही।

बोली पुलिस!

इस संवाददाता से थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking