News Addaa WhatsApp Group Join करें

तरयासुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, धनवीर सिंह की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 5, 2025  |  4:09 PM

1,183 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तरयासुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, धनवीर सिंह की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर की तरयासुजान पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए अब जिले में कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपये के इनामी वांछित अंतर जनपदीय अभियुक्त बबलू उर्फ फकरे आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई के बाद वांछित अपराधियों में खलबली मच गई है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

यह सफलता पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मिली। कार्रवाई का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने किया, जिनके सतर्क निर्देशन में पुलिस टीम ने आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 को इस इनामी अभियुक्त को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह की अपराधियों को दो टूक चेतावनी :

गिरफ्तारी के बाद प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि “तरयासुजान में किसी भी कीमत पर अपराध और अपराधियों को पनपने नहीं दिया जाएगा। जो भी कानून से खेलेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराध छोड़ना ही एकमात्र विकल्प है, अन्यथा जेल ही उसका अगला ठिकाना होगा।”
************************

अभियुक्त बबलू उर्फ फकरे आलम का आपराधिक इतिहास :

1. मु0अ0सं0 07/2023 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11(1)डी पशु क्रूरता अधिनियम, थाना तरयासुजान, कुशीनगर,2. मु0अ0सं0 155/2023 – धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट, थाना तरयासुजान, कुशीनगर,. मु0अ0सं0 49/2022 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना सैया, आगरा,मु0अ0सं0 334/2021 – धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना वृन्दावन, मथुरा

************************

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ,थाना तरयासुजान,उ0नि0 प्रभात कुमार यादव,का0 दीपक सिंह,का0 रामनिवास यादव,का0 गिरीश कुमार

************************

इस बड़ी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में साफ संदेश गया है कि तरयासुजान पुलिस अब अपराधियों की कमर तोड़ने के मूड में है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking