News Addaa WhatsApp Group

सहकारी गन्ना समिति रामकोला पी से शांतीश और खेतान से अम्बरीश व लक्ष्मीगंज से धनंजय चेयरमैन हुए निर्वाचित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 17, 2024  |  7:41 PM

68 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सहकारी गन्ना समिति रामकोला पी से शांतीश और खेतान से अम्बरीश व लक्ष्मीगंज से धनंजय चेयरमैन हुए निर्वाचित

रामकोला/कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति रामकोला (पी) और खेतान के चेयरमैन पद का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हुआ। केन यूनियन रामकोला (पी) से भाजपा उम्मीदवार शांतीश कुमार शाही निर्विरोध चेयरमैन बने। वही केन यूनियन रामकोला खेतान में चेयरमैन पद के लिए दो उम्मीदवार विचित्र नारायण मणि सिंह और अम्बरीश कुमार राव चुनाव मैदान में थे। गुरुवार को निर्धारित समय पर मतदान हुआ के बाद मतगणना में दोनो प्रत्याशियों को संख्या में सामान वोट मिले। निर्वाचन अधिकारी ने शाम पांच बजे के करीब लाटरी सिस्टम से फैसला करने का निर्णय लिया। लाटरी में अम्बरीश कुमार राव का भाग्य साथ दिया और विजयी घोषित किये गए । केन यूनियन खेतान पर भारी पुलिस बल तैनात रही ।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में...

रामकोला की दोनो गन्ना समितियों में चेयरमैन पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें गुरुवार को निर्धारित समय पर पर्चा खरीदना और दाखिल करना तथा वापसी के साथ ही मतदान करना था। गन्ना समिति रामकोला खेतान में ग्यारह डायरेक्टर निर्वाचित थे और एक डाइरेक्टर सरकार द्वारा मनोनीत हुए थे। पंजाब सोसाइटी में अध्यक्ष पद का एक ही पर्चा दाखिल हुआ जबकि खेतान सोसाइटी में अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी पर्चा दाखिल किये। मतगणना में दोनों प्रत्याशियों को संख्या में बराबर मत प्राप्त हुआ । खेतान सोसाइटी में लॉटरी के आधार पर परिणाम घोषित किया गया जिसमें अम्बरीष राव विजयी घोषित हुए। वही क्षेत्र के लक्ष्मीगंज गन्ना समिति से धनंजय गोविन्द राव निर्विरोध चेयरमैन बने।

इनके चेयरमैन बनने में ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण का प्रयास सराहनीय रहा। ब्लॉक श्री सिंह ने जानकारी दी कि इनको निर्विरोध चेयरमैन बनाने में दलीय सीमाएं टूट गई और सभी ने अपना समर्थन दिया।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking