News Addaa WhatsApp Group

शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली परिसर में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 7, 2026  |  5:19 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
शक्ति फेज-5 के तहत थाना कोतवाली परिसर में नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति – नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन फेज-5 के अंतर्गत थाना कोतवाली परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के कुशल नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर कोतवाली क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों और सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर से ही छात्राओं में आत्मविश्वास एवं जागरूकता विकसित की जानी चाहिए, जिससे वे किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में बिना संकोच सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की रोकथाम पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को इन विषयों पर निरंतर जागरूक करते रहें।

अंत में उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।इस दौरान महिला उपनिरीक्षक प्रीती वर्मा, अपराध निरीक्षक गुलाब यादव,एस एस आई रामचरन सरोज सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking