Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

शराबी बेटे ने पिता से किया रुपये की मांग, विवाद में पिता की मौत, बेटा गिरफ्तार

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
Apr 14, 2025, 6:47 PM IST • अब तक 307 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चंदरपुर के पासी टोला में सोमवार को सुबह की समय दारूबाज बेटे का अपने बाप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान पिता गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के पासी टोला निवासी लक्ष्मण पुत्र खेदन लगभग उम्र 60 वर्ष का अपने शराबी बेटे सत्येन्द्र उम्र करीब 25 वर्ष द्वारा शराब पीने हेतु रुपए की मांग करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान लक्ष्मण गिर गया और और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। एक रिश्तेदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। इसके साथ ही पुलिस ने शराबी बेटे सत्येन्द्र को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement

लक्ष्मण प्रसाद का बड़ा बेटा धर्मसागर उम्र 30 वर्ष परिवार की जीविका के लिए बाहर नौकरी करता है। छोटा बेटा सतेंद्र प्रसाद घर पर रहकर शराबी बन गया तथा आए दिन शराब के नशे में धूत रहता और रुपए की मांग करता रहता। घटना आम होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi