News Addaa WhatsApp Group

श्रमिकों के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. असीम कुमार राय 31 श्रमिकों को मिला पंजीकरण प्रमाण पत्र व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 18, 2025  |  7:25 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रमिकों के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : डॉ. असीम कुमार राय 31 श्रमिकों को मिला पंजीकरण प्रमाण पत्र व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

तमकुहीराज, कुशीनगर।श्रमिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में गुरुवार को तमकुहीराज में श्रम विभाग, जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 31 श्रमिक भाइयों एवं बहनों को श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा तमकुहीराज के विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि “हमारी सरकार श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। श्रमिकों के लिए संचालित योजनाएँ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।”

विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने आगे कहा कि श्रमिक देश और समाज की रीढ़ हैं। “उनकी मेहनत से ही विकास की इमारत खड़ी होती है। सरकार का संकल्प है कि हर पात्र श्रमिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी श्रमिक वंचित न रहे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रमिक हित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking