News Addaa WhatsApp Group

देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी बने भाजपा उम्मीदवार….प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2024  |  2:15 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया लोकसभा सीट से शशांक मणि त्रिपाठी बने भाजपा उम्मीदवार….प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । देवरिया सदर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने शशांक मणि त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है वर्तमान सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी को इसबार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। कई सप्ताह से देवरिया लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित नहीं होने पर पार्टी में कयासों का दौर चल रहा था, भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद सदर सीट पर अब रोचक मुकाबला होने की उम्मीद बढ़ गई है क्योंकि कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह मजबूती से चुनावी मैदान में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं।

पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के पुत्र शशांक मणि त्रिपाठी जनपद के निवासी हैं और पार्टी में सक्रिय रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे शशांक मणि त्रिपाठी के टिकट मिलने के बाद उनके प्रशंसकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, वहीं टिकट के दौड़ में कई अन्य चेहरे निराशा के दौर में बताये जा रहे हैं।

प्रत्याशी बनाए जाने पर विधायक जयप्रकाश निषाद,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठ्ठे लाल निगम, एमएलसी डॉ रतन पाल सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अंतर्यामी सिंह, भाजपा प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार पांडेय, विनोद गुप्ता, मोहन उपाध्याय आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking