रामकोला/कुशीनगर । महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को क्षेत्र के सभी शिवालय हर हर महादेव के जयघोष एवं घंटा की ध्वनि से गूंजते रहे। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने एवं दर्शन के लिए पूरी आस्था के साथ शिव भक्त बेलपत्र ,भांग,धतूरे,पुष्प और जल से भरा पात्र हाथों में लिए मंदिरों के सामने भोर से ही कतारबद्ध खड़े थे।मंदिर परिसर में आराधना के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इस पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा शिवजी की बारात भी निकाली गई थी।
रामकोला क्षेत्र के अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर अमवा, कुसम्हां रोड स्थित उर्दहा शिव मंदिर,लगड़ा बाबा के तपोभूमि छठ माई के पोखरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, सनातन विश्व दर्शन मंदिर परिसर अन्तर्गत शिवमंदिर, उर्दहा कपरबथवा बाबा शिवमंदिर, कुसम्हां, स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर, पपउर, मांडेराय, बनहवा एवं प्राचीन शिव मंदिर मोरवन घुरहुछपरा ,रामकोला बिजली हैडिल स्थित शिवमंदिर समेत क्षेत्र के अंतर्गत स्थित तमाम शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ लगी रही।वहा एक दिन पूर्व से ही भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा।इस अवसर पर भण्डारे का आयोजन कर शिव भक्तों को प्रसाद भी ग्रहण कराया गया। मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात रही।
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
कुशीनगर। जनपद के केशव कुमार, कार्यों के प्रति लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ…