News Addaa WhatsApp Group

Shri Gandhi Kisan Intermediate College Khadda/खड्डा: डा. अभिषेक कुमार सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य पद का कार्यभार

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 14, 2022  |  5:16 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Shri Gandhi Kisan Intermediate College Khadda/खड्डा: डा. अभिषेक कुमार सिंह ने संभाला प्रधानाचार्य पद का कार्यभार
  • सोमवार को विद्यालय के प्रवन्धक अमियमय मालवीय की उपस्थिति में संभाला पदभार

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर स्थित श्रीगांधी किसान इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में सोमवार को आयोग से पहुंचे प्रधानाचार्य ने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए विद्यालय की व्यवस्थागत जानकारी हासिल करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

श्रीगांधी किसान इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोग ने डॉ. अभिषेक कुमार सिंह को प्रधानाचार्य नियुक्त किया है। सोमवार को दोपहर बाद उन्होंने श्री गांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज पहुंचकर प्रबंधक अमियमय मालवीय की मौजूदगी में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मौला प्रसाद से पदभार ग्रहण किया। नवागत प्रधानाचार्य डा. सिंह रसायन विज्ञान विभाग से पीएचडी हैं। वह अभी तक गोरखपुर स्थित अभयानंद इंटर कॉलेज गोरखपुर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन का माहौल बनाए रखते हुए शिक्षण व्यवस्था ठीक करना उनका प्रयास रहेगा।

इस दौरान विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र तिवारी, रविंद्र दुबे, अख्तर हुसैन, संजय श्रीवास्तव, दिवाकर सिंह, मुकेश पाठक, डा. संतोष मिश्रा, अखिलेश प्रताप सिंह, आशीष कुमार तिवारी, दिवाकर यादव, नीलू यादव, सिद्धेश्वर मिश्रा, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र राय, शकूर इद्रीशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking