News Addaa WhatsApp Group

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मनाया गया श्री कृष्ण जन्म जन्मोत्सव, लगे जयकारे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2024  |  6:30 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मनाया गया श्री कृष्ण जन्म जन्मोत्सव, लगे जयकारे

रूद्रपुर/देवरिया ( विनय कुमार गुप्ता) । क्षेत्र के खोरमा ग्राम में कथा व्यास भागवत आचार्य दासानूदास लीला दास जी महाराज के मधुर वाणी से चल रही सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को गज-ग्राह की कथा, मोहिनी रूप ,वामन अवतार, बलि का अभिमान चूर करना, श्रीकृष्ण जन्म की कथा एवं नंदोत्सव का वर्णन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण जन्म के प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, भजनों के साथ झूम उठे।

कथा में कथा व्यास लीला दास जी महाराज ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब परमात्मा अवतार धारण करके धरती पर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि द्वापर में जब कंस के अत्याचार बढ़े तो श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर मुक्ति दिलाई। इस दौरान कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला । श्रद्धालु खुशियों से झूमते नजर आए ।श्रीमद्भगवताचार्य के राम जन्म कथा और श्री कृष्ण जन्म कथा सुन के श्रोता भाव विभोर रहे। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गीत से माहौल भक्तिमय रहा।

इस अवसर पर यजमान रामेश्वर मणि त्रिपाठी, कृष्णानंद मणि त्रिपाठी, भोलानाथ मिश्र,अभिषेक मिश्रा, कृत्यानंद त्रिपाठी, आसाराम त्रिपाठी, सरस चंद जायसवाल, अखिलेश्वर त्रिपाठी, गंगेश्वर त्रिपाठी,सहित काफी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

संबंधित खबरें
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता
रुद्रपुर देवरिया ने विजेता बन कप पर जमाया कब्जा,भैरोपुर बनी उप विजेता

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…

सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित
सोनबरसा में नीरज वर्मा ने किया कंबल वितरण, सैकड़ों से अधिक लोग हुए लाभान्वित

ज्ञानेश्वर बरनवाल न्यूज अड्डा पथरदेवा (देवरिया)। भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधानसभा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking