News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: पूर्वांचल की मसीहा के पुण्यतिथि पर आज से श्रीमद् भागवत कथा, समापन 22 को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  7:15 AM

872 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्वांचल की मसीहा के पुण्यतिथि पर आज से श्रीमद् भागवत कथा, समापन 22 को

फाजिलनगर/कुशीनगर । पूर्वांचल के मसीहा कहे जाने वाले भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री रहे स्व. राजमंगल पाण्डेय की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कसया स्थित आवास परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज प्रथम दिवस 16 नवंबर से प्रारंभ होने जा रहा है।जो कि आज से प्रारंभ होकर इस आयोजन का समापन स्वं. पाण्डेय के पुण्यतिथि के दिन 22 नवम्बर को होगा।

आज की हॉट खबर- दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन...

इस दौरान श्रद्धांजलि सभा,समाधि स्थल व प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। यह भागवत कथा अयोध्या से पधारे आचार्य गोविंद दास करेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पाण्डेय के पुत्र पूर्व सांसद राजेश उर्फ़ गुड्डू पाण्डेय ने बताया कि कसया कोठी पर होने वाली आयोजन में अयोध्या से चलकर प्रख्यात कथा प्रवक्ता गोविंद दास पधार रहे हैं।जो आज सांय 4 बजे से कथा का प्रारम्भ होगा।जिसमें हर एक व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए।जिससे पित्रों की मोक्ष की प्राप्ति होती है तथा परिवार में सुख शांति का वास होता है।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पिता पूर्वांचल की विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील रहें।विशेषकर लोगों को रोजगार देने में उन्होंने कीर्तिमान बनाया।उनका कृतित्व व व्यक्तित्व हम सब के लिए प्रेरणादायक बना रहें और यह आयोजन इसी की कड़ी है।

संबंधित खबरें
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking