News Addaa WhatsApp Group

श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला, जयकारों से गूंजा रामलीला पंडाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2023  |  12:45 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला, जयकारों से गूंजा रामलीला पंडाल

जौरा बाजार/ कुशीनगर। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में चल श्रीश्री 1008श्री रूद्र महायज्ञ मंगलवार की रात रामलीला में लीला का मंचन राजा जनक के धनुष यज्ञ से हुआ | ऋषि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण लेकर धनुष यज्ञ में पहुंचते है

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

रामलीला में लीला का मंचन राजा जनक के धनुष यज्ञ से हुआ। ऋषि विश्वामित्र भगवान राम और लक्ष्मण को लेकर धनुष यज्ञ में लेकर पहुंचते हैं। यहां राजा जनक घोषणा करते हैं कि भगवान शिव के धनुष को जो तोड़ेगा, वहीं सीता से विवाह करेगा। एक-एक करके तमाम राजाओं ने धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई इसे हिला तक नहीं सका।

प्रभू श्रीराम ने शिव के धनुष को तोड़ा तो जय श्रीराम के नारे से पूरा रामलीला परिसर गूंज उठा। जनक नंदिनी सीता ने प्रभू श्रीराम को वरमाला पहनाई। इस दृश्य के साथ ही कलाकारों ने धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर व सीता-राम विवाह का भी शानदार मंचन किया। लीला के मंचन में दिखाया गया कि एक बार राजा जनक के राज्य में काफी दिन से बरसात नहीं हुई। चारों तरफ हाहाकार मचा था। राजा जनक को पता चला कि प्रजा दुखी है तो उन्होंने ब्राह्मणों से मंत्रणा की। राजा ने ब्राह्मणों की आज्ञा मानकर सोने का हल चलाया। हल घड़े से टकराने पर सुंदर कन्या निकली। काफी समय से जनक के घर में भगवान शिव का पुराना धनुष रखा था। किसी कारण से सीता ने उस धनुष को अन्यत्र रख दिया। इसकी जानकारी होने पर जनक ने राज्य में सीता स्वयंवर का आयोजन किया। तय किया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता का विवाह होगा। राज्य के बड़े-बड़े राजाओं को निमंत्रण दिया गया। लंकापति रावण भी स्वयंवर में पहुंचे। सभी राजाओं ने धनुष तोड़ने की कोशिश की लेकिन किसी से धनुष हिला तक नहीं। विश्वामित्र ने अपने शिष्य राम को शिव के धनुष को तोड़ने का आदेश दिया। भगवान राम ने धनुष को तोड़ दिया।

इस दौरान मुख्य यजमान राजेश गिरी उर्फ मोहन,मनी देवी,रविंद्र सिंह, सुदामा देवी अमरेश सिंह,गिरधारी गिरी, उत्तम आर्य, आदर्श गोंड, राजा आर्य, मंजेश आर्य, नितेश आर्य, रंजीत आर्या, करन सिंह,शत्रुमर्दन गिरी, अजय गिरी, महेश गिरी, सूर्य प्रताप सिंह, तेजप्रताप गिरी विकास गोंड आदि गांववासी मौजूद रहे |

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking