News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़: घर में कुंडी से लटका मिला बाईस वर्षीय युवक,परिजनों में मचा कोहराम

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 26, 2025  |  8:20 PM

1,783 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़: घर में कुंडी से लटका मिला बाईस वर्षीय युवक,परिजनों में मचा कोहराम

सलेमगढ़ कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ (पैठानी टोला) से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 22 वर्षीय युवक ने कमरे में कुंडी के सहारे आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सभा सलेमगढ़ (पैठानी टोला) निवासी स्वर्गीय जनाब अली के 22 वर्षीय पुत्र दाऊद उर्फ नेपाली 25 दिसंबर की रात्रि भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन 26 दिसंबर को दिन में जब परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां दाऊद उर्फ नेपाली को कुंडी के सहारे मफलर से गले में फंदा लगाकर लटका हुआ पाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और किसी ने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर विक्रम अजित सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश उपाध्याय तथा आरक्षी उमेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में एक था, जिसमें एक भाई विदेश और दूसरा गुजरात में नौकरी करता है। घर पर केवल उसकी मां और एक बहन रहती हैं, जिनका इस दुखद घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking